बिजली के करेंट की चपेट में आने से पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की जमोड़ी थाना क्षेत्र के अमरवाह गाँव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहा बिजली के करेंट की चपेट में आने से शुभम द्विवेदी और शुभम द्विवेदी के पिता जीतेंद्र द्विवेदी निवासी ग्राम अमरवाह की दर्दनाक मौत हो गई है बताया गया की सुबह खेत मे काम करने के दरमियान दोने बिजली करंट की चपेट में आ गए मौके पर बिजली के खंबे का तार जमीन पर गिरा था जिसकी चपेट में पहले बेटा आया जिसे बचाने पहुँचे पिता भी बिजली की चपेट में आ गए जिससे पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई इस दुखद घटना से पूरे गाँव में हड़कम मच गया जमोड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
