नगर मंडल की कामकाजी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे सांसद डॉ.राजेश मिश्रा

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने नगर मंडल की कामकाजी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नेता के लिये नहीं पार्टी के लिये निष्ठापूर्वक कार्य करता है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता टीम भावना से कार्य करता है। मैं सभी विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिये परिश्रम की पराकाष्ठा से कार्य करूंगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा 21 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली है। 21 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। 21 जून को पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमजनों के साथ मिलकर इसे करें आयोजित। 23 को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर मनाना है।
