तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी नहर में गिरी एक की हुई मौत

सीधी धर्मेंद : सीधी- जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरिगवा में आज सड़क हादसा घटित हो गया जिसमे रीवा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में समा गई तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी में कई लोग बैठे थे यह दिन में हादसा करीब 3 बजे हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने क्रेन बुलवाकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर नहर से राहत और बचाव कार्य का संचालन किया अथक प्रयास के बाद नहर में गिरी स्कॉर्पियो वहां को बाहर निकाल दिया गया है स्कॉर्पियो में बैठे शेष सवारी के संबंध में जानकारी की अभी प्रतीक्षा है तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है फिलहाल एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है पुलिस एवं प्रशासन की टीम के द्वारा उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन को बाहर निकाल लिया गया है मौके पर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा लगातार मौजूद रहे।
