खेल एवं युवक कल्याण विभाग के प्रशिक्षित खिलाड़ी श्रीलंका में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा के मार्गदर्शन में सीधी जिले का खेल एवं युवक कल्याण विभाग सीधी जिले की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए उन पर कड़ी मेहनत करके उन्हें तरास रहा है जिसके नतीजे भी सीधी जिले में दिखाई देने लगे हैं सीधी जिले के कई खिलाड़ी आज खेल एवं युवक कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन करके जिले और देश का नाम रोशन कर चुके हैं एक बार फिर से सीधी और मझौली के छात्रों ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग के बैनर तले अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित किया गया है जिले के तीन होनहार खिलाड़ी जो श्रीलंका में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं उन्हें और उसके साथ दो अन्य खिलाड़ी जो राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर चयनित हुए हैं उन्हें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इसके साथ ही अप पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को छात्रों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें चयनित हुई प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह खिलाड़ी देश के लिए मेडल लेकर आएंगे और जिले प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
