ससुराल नहीं आ रही पत्नी पर उसके मायके पहुंच कर पति ने किया चाकू से हमला

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम उपनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पति से विवाद होने पर पत्नी नाराज होकर अपने मायके रहने चली गई बार-बार बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं आ रही थी जिसे गुस्से में आकर पति उसके मायके पहुंचा और घर के अंदर घुसकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया वही बीच बचाव करने दौड़ी पीड़िता की बहन को भी उसने लात घुसे से जमकर पीटा घटना के बाद घायल पत्नी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है बताया गया कि सिटी कोतवाली के गांव उपनी निवासी रीना कोरी की शादी जमोड़ी थाना अंतर्गत करीमाटी गांव के निवासी राजेश मौर्य के साथ हुई थी विगत दिनों पति पत्नी के साथ विवाद हुआ जिसके कारण पत्नी नाराज होकर अपने मायके आ गई यहां वह एक महीने से रह रही थी पति के द्वारा बार-बार ससुराल आने के लिए कहा गया किंतु वह तैयार नहीं हुई इसके बाद गुस्साया पति अपनी ससुराल पहुंच गया और पत्नी को मायके चलने के लिए कहा लेकिन उसने साफ मना कर दिया जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया वही बीच बचाव करने दौड़ी उसकी पत्नी की दो बहने पर भी गुस्साए जीजा ने लात घुसो से हमला कर दिया पत्नी को घायल करके मारपीट करने के बाद पति वहां से फरार हो गया जिसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति खिलाफ धारा 458 229 324 323 506 के तहत पंजीबद्ध करके उसे चंद्र घंटे में ही गिरफ्तार करके न्यायालय पेश कर दिया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है वहीं पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
