केसरवानी महिला समाज सीधी की ओर से आज किया जाएगा आनंद मेला का आयोजन

सीधी धर्मेंद : विगत बर्षो की तरह इस बर्ष भी केसरवानी महिला समाज सीधी की ओर से आनंद मेला का आयोजन दिन रविवार दिनांक 28 अप्रैल 2024 को अमर प्रेम पैलेस सिंगरौली रोड पडैनिया सीधी में आयोजित किया जा रहा है है। 27 अप्रैल को एक विशेष मुलाकात के दौरान केसरवानी महिला समाज सीधी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने एन टी टीवी इंडिया न्यूज़ को आयोजित किया जा रहे हैं आनंद मेले की विधिवत जानकारी दी और बताया कि इस बार मेले में तरह-तरह के व्यंजन तरह-तरह के गेम का आनंद लोगों को मिलेगा इसके साथ ही आनंद मेले में वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा मेले में समाज की युवतियों द्वारा मनमोहक नित्य और डांस की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी मेला शाम 4:00 बजे से शुरू होगा जो रात के 9:00 बजे तक चलेगा। केसरवानी महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता के साथ केसरवानी महिला समाज की पदाधिकारी संरक्षक श्रीमती अंजू केसरी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीधी,श्रीमती साधना गुप्ता ,संयोजक/ उपाध्यक्ष नीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता अंजुला गुप्ता, महामंत्री रिचा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, अनामिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष सपना गुप्ता ,सचिन रोशनी गुप्ता ,सविता गुप्ता ,मीडिया प्रभारी राजकुमारी गुप्ता आदि सदस्यने सभी सामाजिक बंधुओ से आनंद मेले में पहुंचकर मेले का आनंद उठाने की अपील की है।
