तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

0 500
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीमाटी में 18 मार्च 2024 दिन सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अमिलिया थाना क्षेत्र के बिठौली निवासी दिनेश पटेल का बताया गया है जो बिठौली से चितांग की तरफ पियरा काटने के लिए मशीन लेकर गया हुआ था और लौटते समय जैसे ही कारीमाटी के समीप पहुंचा की पुल होने की वजह से एवं ट्रैक्टर तेज रफ्तार में होने की वजह से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया वहीं जैसे ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया तीन से चार की संख्या में चालक सहित लोगों ने कूदकर जान बचाई वही एक मजदूर नीलू कोल पिता छोटे कोल उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम बिठौली थाना अमिलिया की दबकर मौत हो गई।पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

News TOP Footer