20 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधी आएंगे

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी जाने-माने चिकित्सक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन फॉर्म जमा कराने के लिए 20 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 10 बजे सीधी आएंगे। लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म दाखिल कराने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार तैयारी की जा रही हैं। 20 मार्च को प्रातः 10 बजे छत्रसाल स्टेडियम सीधी में लोकसभा संसदीय क्षेत्र का विशाल एकत्रीकरण और जनसभा होगी। जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोरदार की जा रही हैं। सम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य होगा।

News TOP Footer