कलेक्टर ने भ्रमण कर बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल नुकसान का अवलोकन किया

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले में विगत दिनों असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आंकलन करने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री मालवीय ने तहसील रामपुर नैकिन के ग्राम कुशमहर एवं चकडौर का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान भाइयों से चर्चा भी की तथा आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि किसान भाई अपनी समस्याओं से राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल नुकसान के संबंध में सर्वे कर प्रारंभिक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार प्रभावित ग्रामों में दलों का गठन कर विस्तृत सर्वे का कार्य किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे में कोई लापरवाही न हो, सर्वे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ हो और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान का खेत सर्वे से न छूटे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखें तथा किसानों से नियमित संवाद बनाकर रखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या भटकाव नहीं हो। भ्रमण के दौरान उनके साथ उपखण्ड अधिकारी चुरहट रामपुर नैकिन शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार नितिन कुमार झोड़ भी उपस्थित रहे।

News TOP Footer