भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर नगर पालिका परिषद सीधी ने निकाली कलश यात्रा

सीधी धर्मेंद : आयोध्या में दिनांक 22.01.24 को भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा विशाल कलश यात्रा फूलमती मंदिर से पूजा पार्क तक निकाली गई जिसमे गणमान्य नागरिकों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारी शामिल हुए इस दौरान लोग भगवान श्री राम की जै के नारे लगाते रहे ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा का लोगों ने जगह.जगह स्वागत किया कलश यात्रा पूजा पार्क में आकर समाप्त हुई जहां पर कई सैकड़ा भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी विनोद वर्मा अधिवक्ता मनोज सिंह ने भगवान श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और खुशी जाहिर की।
