श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाजसेवी संस्था सोनचल सेवा समिति का आज पुराना बस स्टैंड के संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 500 वर्षों की कठिन तपस्या और प्रयासों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश हर्ष में है सीधी जिला भी ऐसे में पीछे नहीं है सीधी जिले में भी भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है सीधी शहर की समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाजसेवी संस्था सोनचल सेवा समिति द्वारा भी 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सीधी शहर के पुराना बस स्टैंड के संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है जिसके बाद भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा देर शाम शोभायात्रा भी निकाल दी जाएगी सोनांचल सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर वासियों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

News TOP Footer