विंध्य फिल्म फेस्टिवल के समापन के बाद सीधी लोक रंजन भ्रमण कार्यक्रम लोककलाओं को देख झूमे विदेशी मेहमान

सीधी धर्मेंद : विंध्य फिल्म फेस्टिवल के समापन के बाद सीधी लोक रंजन भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुदुम बाजा की ढुम.ढुम के बीच आदिवासी लोकगीतों ने सोमवार को कला ग्राम रामपुर में ऐसा समा बांधा कि अमेरिकाए स्वीडनए नेपालए बांग्लादेश से आए विदेशी मेहमान भी झूमने लगे। विदेशी मेहमानों के साथ ही देश के अलग.अलग राज्यों से आए फिल्मकार और आर्टिस्ट भी खुद को नहीं रोक पाए। लोक कलाकारों के साथ भी उन्होंने भी खूब आनंद लिया। युवाओं का जत्था पहले रामपुर पहुंचाए जहां रामपुर में अतिथियों का फूल और चंदन से स्वागत हुआ। इसके बाद राजभान साहू और सोनिया साकेत के संयोजन में काली खप्पर नृत्य और अहिराई नृत्य दिखाया गया। कोचिला से यात्रा बढ़ीए इंद्रावती लोक कला ग्राम बकवा। यहां भी पंच कन्याओं ने कलश लेकर अतिथियों की अगुवाई की और गाजे.बाजे के बीच दीपक आरती करते हुए चंदन टीका लगाकर आवभगत किया गया। बकवा में लोक कलाकारों संग मेहमान झूमने लगे। विदेशी मेहमानों के लिए ये पहला अवसर थाए जब वे इन लोक कलाओं से वाकिफ हो रहे थे। प्रस्तुति देख सभी हतप्रभ थे। इस लोक भ्रमण कार्यक्रम में बतौर अतिथि अमेरिका से रिचार्ड सिल्वरए न्यूयार्क सिटी से हेजेल गुरलैण्ड पूलरए जैकब और लिलीए स्वीडन से ऐनाए नेपाल से सोनम थापाए बांग्लादेश से शहादत सगोर शामिल हुए। वहीं बैंगलोर से गौरी श्रीनिवास ए दिल्ली से पवित्र वर्माए इन्दु वर्माए चेन्नई से अमुधवनन पीए कोलकाता से सोमनाथ मंडलए दिल्ली से शिवकेश मिश्र मौजूद थे।
