जिले के गांवों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री ने हितग्राहियों से किया संवाद

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत बरवन्धा एवं कुसेड़ा में, कुसमी अंतर्गत भुइमाड़ एवं गैवटा में, मझौली अंतर्गत सिलवार एवं गिजवार में, सीधी अंतर्गत कठास, सतनरा पवाई, बहेरा पश्चिम एवं महाराजपुर में तथा रामपुर नैकिन अंतर्गत कपुरी बदौलियान, डढ़िया, दुअरा एवं अकौरी में ग्रामीणवासियों को केंद्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जानकारी दी। इसके साथ ही समारोह में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से हितलाभ का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईईसी वैन के माध्यम से दिखाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के विषय में जाना गया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा शत प्रतिशत हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। मोदी की गारंटी प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप आयोजित कर ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।

News TOP Footer