ग्राम शिवपुरवा में हाईवा ऑटो की टक्कर में चार लोगों की हुई मौत

सीधी धर्मेंद : वर्ष 2023 सीधी जिले को नए वर्ष के आगमन के पूर्व गहरा जख्म दे गया 30 दिसंबर को सीधी जिला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुरवा में उसे समय कोहराम मच गया जब सीधी से सिंगरौली तरफ जाते हुए एक हाइवा ने सिंगरौली तरफ से सीधी की तरफ आते हुए एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी हाईवा की जोरदार टक्कर में ऑटो चूर-चूर हो गया ऑटो में सवार चार लोगों की जिनमें एक बच्चा भी शामिल है मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को उसकी गंभीर हालत को देखते हैं उसे तत्काल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग जमा हो गए घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया बताया गया की दो मृतक ग्राम मझरेहटी के थे और मृतक ऑटो चालक ग्राम अमरपुर का रहने वाला था एक मृतक ग्राम बड़ी नौगई का रहने वाला था एक घायल बच्चे को रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने राहत बचाव करने के बाद सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परियों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है और दुर्घटना के कर्म की जांच शुरू कर दी है।
