जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ

0 61
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सुशासन दिवस के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुशासन दिवस की शपथ ली। इसी प्रकार जिले के अन्य कार्यालयों में भी कार्यालय प्रमुखों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आगामी 24 दिसंबर को रविवार एवं 23 दिसंबर को शनिवार का अवकाश होने के कारण प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

News TOP Footer