कांग्रेस सभी सीटें पर परचम लहराएगी इतिहास दोहराने का वक्त आ गया कहा अजय सिंह राहुल ने

सीधी धर्मेंद : चुरहट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सभा को आज संयुक्त रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया तथा पूर्व मंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्य समिति सदस्य कमलेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। अजयसिंह ने स्व इंद्रजीत कुमार का स्मरण करते हुए कहा उन्होंने जीवन में कभी नफा नुकसान के लिए राजनीति नहीं की। यहां तक कि जब तिवारी कांग्रेस बनी तो दाऊ साहब के साथ उन्होंने मंत्री पद को दांव में लगा दिया। हर चुनाव में दाऊ सा और मंत्री जी एक साथ पर्चा भरते थे। कभी मुहूर्त नहीं देखा। दाऊ साहब के साथ मंत्री जी का संबंध एक दिन का नहीं था। विश्वास का यह संबंध जीवन भर का था। उन्होंने कमलेश्वर पटेल को होनहार युवक बताते हुए कहा हमारे नेता राहुल गांधी ने कमलेश्वर भाई को सी डब्लू सी का सदस्य बनाया है। दाऊ साहब भी सदस्य थे। जो स्थान दाऊ साहब का था, वह स्थान आज कमलेश्वर पटेल का है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। अजय सिंह राहुल ने 1980 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा- स्वर्गीय इंदिरा जी जब आई थी मैंने ही मंत्री जी का परिचय उनसे कराया था। स्व इंदिरा जी ने कहा था सीधी जिले की सभी सीटें जीतना चाहिए। तब सीधी अविभाजित जिला था। कांग्रेस पार्टी ने सभी 6 सीटें जीते थी। आज फिर वक्त आ गया है। इतिहास दोहराने की जरूरत है। हम लोग मिलकर सीधी सिंगरौली की सभी सात सीटें जीतेंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश देश के भविष्य का चुनाव है। संविधान बचाने और न्याय पाने का चुनाव है। यह तभी संभव है जब कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए आप सभी मनमुटाव, भेदभाव भुलाकर अपना और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करें। स्वर्ग की दाऊ साहब और पिताजी ने हमें यही सिखाया था।उसी से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कोई हमें अलग नहीं कर सकता। बीजेपी का चरित्र जगजाहिर है। जिला प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग समुदाय के साथ क्या हो रहा है उन्हें कैसे प्रताड़ित किया जा रहा है ,आरक्षण छीना जा रहा है ,इसलिए मतदान में यदि आपने गलत बटन दबाया तो आगे बहुत तकलीफ होगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की विदाई सुनिश्चित है।
