संजय गांधी महाविद्यालय सीधी में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. सिंह के निर्देशन में छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर, मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाकर एवं मतदान हेतु शपथ लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.बी.एस. चैहान विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। डॉ चैहान द्वारा छात्र-छात्राओं में से जो मतदाता है उन्हें 17 नवंबर को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु समझाइए दी गई तथा सभी छात्र-छात्राओं से अपने घर परिवार पड़ोस एवं संपर्क में आने वाले सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया तथा मतदान से संबंधित नारे लगवाए गए। सभी को मतदान हेतु शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer