युवाओं का हर वोट तय करेगा प्रदेश का 25 सालों का भविष्य कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने

0 520
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 नवंबर को देश के और भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ विधानसभाओं की चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सीधी पहुंचे सीधी पहुंचने पर मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उनका साल पहन कर स्वागत किया स्वागत के बाद सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बघेलखंडी में की और उन्होंने घोघरा माता की जय बोलते हुए बघेलखंड की जनता को बघेली में प्रणाम किया इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एमपी के मन में मोदी’ और ’मोदी के मन में एमपी’है आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार से पहले 10 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उस सरकार ने गरीब, मध्यम वर्ग को लूटने का ही काम किया। टेलीकॉम घोटाला, कोयला घोटाला और न जाने कितने घोटालों से कांग्रेस ने लाखों करोड़ रुपये लूट लिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर हमारी सरकार अब तक 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।आप सभी के आशीर्वाद से मैंने यह निर्णय लिया है कि दिसंबर में समाप्त हो रही इस योजना को अगले पांच सालों तक बढ़ा दिया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। सभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि डगर-डगर पर झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। पिछले 50-60 सालों में उन्होंने देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं से जितना झूठ बोला है, कोई कल्पना नहीं कर सकता। श्री मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस देश में परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक है। मध्यप्रदेश में ही देखिए, कांग्रेस के दो नेता यहां क्या कर रहे हैं? उनके बीच कपड़ा फाड़ने की कांपिटीशन चल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि सीधी बीरबल की भूमि है और यहां के लोग अपनी बुद्धिमानी से अच्छे-अच्छे सवालों के जवाब खोज लेते हैं। आज मैं यहां के युवाओं से एक पहेली पूछना चाहता हूं। देश में अनेक दशकों तक, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस की सरकारें रही हैं, लेकिन आज कांग्रेस कुछ राज्यों में ही बची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सीधी विधानसभा की प्रत्याशी और सांसद श्रीमती रीती पाठक, प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक और विधानसभा प्रत्याशी श्री शरदेन्दु तिवारी, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, धौहनी विधानसभा के प्रत्याशी और विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, चितरंगी विधानसभा की पार्टी प्रत्याशी श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा की प्रत्याशी श्री रामनिवास शाह, देवसर विधानसभा के प्रत्याशी श्री राजेंद्र मेश्राम, व्यवहारी विधानसभा के प्रत्याशी एवं विधायक श्री शरद कोल, राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, रीवा विधानसभा के प्रत्याशी, विधायक एवं मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान मंचासीन रहे।

News TOP Footer