कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया

0 616
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने उपनी जमुनिहा कला बमुरी कोचिटा डाड़ी कोल्हूआ खोहा छुहिया सारो सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से संवाद कर बिजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए कहा कि सीधी जिले का विकास भाजपा की सरकार में अवरुद्ध हो गया शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जिले में कोई विकास नहीं हुआ कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार उनकी प्राथमिकता में पहले स्थान पर रहेंगे युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए जिले में उद्योग की स्थापना करने की मेरी प्राथमिकता होगी भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस की जनहित हितैषी सरकार को गिरा दिया इस चुनाव में आप सबको भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ जवाब देना होगा।

News TOP Footer