चुनावी सभा में रिश्तो की डोर में बांधते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की जंग काफी तेज हो गई है विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं उम्मीदवारों के साथ बड़े नेता भी चुनावी मैदान में उतर पड़े हैं ऐसे में 5 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी प्रचार के लिए सिहावल विधानसभा पहुंचे जहां आयोजित सभा में उन्होंने जनता के बीच में पहुंचकर जनता का अभिवादन किया जनता के बीच पहुंचकर चुनावी सभा कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के सामने लाडली बहन योजना के गुण गा रहे हैं चुनावी सभाओं के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को रिश्तो की डोर में भी बांधते हैं और उन्हें भावुक करते हैं कभी अपने को मामा तो कभी बहनों का भाई बात कर कहते हैं कि मैं बहनों का सौतेला भाई हूं या असली भाई हूं सभा में शिवराज सिंह कांग्रेस पर भी हमलावर होते हैं और जनता को समझते हैं कि यदि कांग्रेस की सरकार बन गई तो वह लाडली बहन योजना बंद कर देगी सिहावल में चुनावी सभा के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब सवाल उठाने की अपने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले 35 उम्मीदवारों के खिलाफ कार्यवाही कर दी है इससे पार्टी पर क्या फर्क पड़ेगा जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि बीजेपी समुद्र है इतने लोगों के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
