धौहनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार कमलेश सिंह ने पर्चा दाखिल किया

0 669
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 27 अक्टूबर को सीधी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चुरहट से 3, विधानसभा क्षेत्र सीधी से 6, विधानसभा क्षेत्र सिहावल से 4 तथा विधानसभा क्षेत्र धौहनी से 6 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया 27 अक्टूबर को पर्चा दाखिल करने वालों में धौहनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार कमलेश सिंह का नाम भी शामिल है कमलेश सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में पहुंचकर धौहनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया नामांकन फार्म जमा करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कमलेश सिंह से सवाल किया कि आप पिछली बार भी कुवर सिंह के मुकाबले मैदान में थी लेकिन आप पराजित हो गई थी क्या इस बार आपको सफलता मिलेगी जिस पर उन्होंने कहा कि विधायक जी के कामों से जनता काफी नाराज है इस बार वह हमें मौका जरूर देगी।

News TOP Footer