अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर 2023 में 5 यूके नेवल एनसीसी के कैडेट्स द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया ,नैनीताल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

0 154
Main Ad1

 

नैनीताल l 14 से 24 अक्टूबर 2023 तक आईएनएस शिवाजी लोनावाला महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर 2023 में 5 यूके नेवल एनसीसी के कैडेट्स द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया। इस शिविर में देशभर के सभी राज्यों के नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस नौ सैनिक कैम्प में उत्तराखंड डाईरेक्टरेट ने राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया और लाईन एरिया तथा ड्रिल कम्प्टीशन में ट्रॉफी प्राप्त की। नैनीताल के कैडेट्स ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 10 कांस्य पदक प्राप्त किये।

 

आज कैडेट्स का नैनीताल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर कमोडोर बीआर सिंह ने कैडेट्स के सराहनीय प्रदर्शन पर उन्हें शुभ कामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के असाधारण प्रयासों ने न केवल हमारे महान राज्य उत्तराखंड को सम्मान दिलाया है, बल्कि नैनीताल ग्रुप एनसीसी का उत्साह भी बढ़ाया है।
कमांडिंग ऑफीसर चन्द्र विजय नेगी ने कैडेट्स का स्वागत किया तथा उनके सराहनीय प्रदर्शन पर शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का परिणाम है।

 

Main Ad1

इस कैम्प में डी0एस0बी0 परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लीडिंग कैडेट श्वेता चंदेला ने 2 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक, कैडेट सोनिया पाण्डे ने 2 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक लीडिंग कैडेट शीतल रानी 2 स्वर्ण पदक, पीओ0 कैडेट पूजा मेहता 1 स्वर्ण 1 कांस्य, कैडेट मोना भट्ट 1 स्वर्ण 1 कांस्य, लीडिंग कैडेट अर्चना वर्मा 1 स्वर्ण, लीडिंग कैडेट तान्या 2 कांस्य, कैडेट साक्षी सिंह 2 कांस्य, लीडिंग कैडेट मीनाक्षी मेहरा 1 कांस्य, कैडेट कुमकुम चन्द्रा 1 कांस्य, कैडेट कमल सिंह पुजारी 1 स्वर्ण 1 रजत, कैडेट योगेश सिंह 2 स्वर्ण, कैडेट पी0ओ0 कैडेट आयुष डोगरा 1 स्वर्ण, लीडिंग कैडेट सुमित अधिकारी 1 स्वर्ण, लीडिंग कैडेट रोहित चन्द्र 1 स्वर्ण, सुशील कुमार पाठक 1 स्वर्ण, संदीप सिंह साउद 1 स्वर्ण, गर्भित भोज स्वर्ण, सुमित मेहरा स्वर्ण, मयंक साह 1 स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। कैडेट्स को ये पदक ड्रिल , टेंट पिचिंग, बोर्ड पुलिंग, सर्विस सब्जैक्ट तथा सीमाफोर श्रेणियों में प्राप्त हुए।
इस अवसर पर नैनीताल ग्रुप एनसीसी के एडम ऑफीसर, ले0 कर्नल गोविन्द सिंह कनवाल, टेªनिंग ऑफीसर रोहिताश पवार, एनसीसी ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह सब ले0 जया बोरा, सब ले0 नवीन धुसिया, चीफ इंसटेªक्टर अंकुर यादव, प्रशिक्षक आर पी गुर्जर, रविन्द्र गिरि, मुकेश कुमार, करमबीर यादव, प्रशासनिक अधिकारी भगवत बिष्ट, कमलेश जोशी, रमेश तिवारी, गणेश सिंह नयाल, कमलेश जोशी, हिमांशु बिष्ट, शेर सिंह चौहान, उमेश पुजारी, रतन सिंह राणा, गोविंद कुमार, विजय सिंह, चंदन सिंह, कनियाल, ,गोपाल चंद्र आर्या, सूरजसिंह, गोपाल बिष्ट, कमलेश बोहरा, तोप बहादुर थापा, दीपक चन्द्र, तथा जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीनियर कैडेट कैप्टेन किरन दानू, कैडेट कैप्टेन भावना भौर्याल, कैडेट कैप्टेन तनुजा जलाल, पी ओ हिमांशु ने कैडेट्स को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

News TOP Footer