पंडित केदारनाथ शुक्ला ने वीडियो जारी कर 23 अक्टूबर को पर्चा दाखिल करने का एलान किया

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा छेत्र में मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और बीजेपी के सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है और उन्होंने खुलकर चुनाव में उतारकर टिकट वितरण में उनके साथ किए गए अन्य के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने जारी किए गए वीडियो संदेश में मीडिया आम जनता और अपने चाहने वाले समर्थकों से 23 अक्टूबर को उनके नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है पंडित केदारनाथ शुक्ला के जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि पूजा पार्क में एकत्रीकरण के बाद वह पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे इस अवसर पर उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके साथ चलने और खड़े होने का आवाहन किया है लोगों में जन चर्चा है कि पंडित केदारनाथ शुक्ला का यह कदम सीधी विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास कायम करेगा।
