जवाहर कांग्रेस भवन में आज होगी कांग्रेस पार्टी की अति आवश्यक बैठक

0 168
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य, एआईसीसी के पर्यवेक्षक कुमार आशीष और सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक दिनांक 07/10/2023 दिन शनिवार को जवाहर कांग्रेस भवन में प्रातः 10 बजे आयोजित हो रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ने आग्रह किया है कि जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी , बीएलए सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

News TOP Footer