मुख्यमंत्री ने 72 लाख किसानों को जारी की 1561 करोड़ किसान सम्मान निधि

0 545
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने सतना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में कहा कि सतना जिले में और पूरे प्रदेश में जैसा विकास हमारी सरकार ने किया है। वैसा विकास किसी ने नहीं किया है। किसानों को सिंचाई तथा अन्य सुविधायें देकर खेती को लाभ का धंधा बनाया गया है। हमारे प्रदेश के किसान अन्न उत्पादन में कई प्रदेशों से आगे निकल गये हैं। देश के गेहूं निर्यात में 45 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश के गेहूं का होता है, जो देश में सर्वाधिक है। हमने पिछले तीन साल में विभिन्न योजनाओं से किसानों को 2 लाख करोड़ रूपये प्रदान किये हैं। साथ ही किसानों को फसल बीमा के रूप में 20 हजार करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुई है। लगातार 7 वर्षों से मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह प्रदेश के किसानों की मेहनत और सरकार द्वारा दी जा रही किसान हितैषी नीतियों का फल है। मुख्यमंत्री ने सतना में भव्य वेंकटेश लोक का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री ने वर्चुअली माध्यम से प्रदेश के 72 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत किसानसम्मान निधि के रूप में 1561 करोड़ रूपये की राशि जारी की। इस योजना के माध्यम से सीधी जिले के एक लाख 07 हजार 041 किसान लाभान्वित हुए जिसमें तहसील बहरी के 11839, चुरहट के 10813, गोपद बनास के 18916, कुसमी के 8883, मझौली के 20306, रामपुर नैकिन के 21470 एवं सिहावल के 14814 किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से प्रदेश के 30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना के 1058 करोड़ रूपये की दावा राशि अंतरित की। सीधी जिले के 10 हजार 963 कृषकों के 3 करोड़ 18 लाख रुपये के दावों के भुगतान किया गया है।

News TOP Footer