नाबालिक लड़की को अगवा कर भोपाल में दुष्कर्म करने की एसपी से हुई शिकायत

0 557
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 अक्टूबर को ग्राम बेल्दह थाना चुरहट निवासी राम सलोनी यादव काल्पनिक नाम का व्यक्ति अपनी एक नाबालिक नातिन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सीधी के कार्यालय पहुंचा जहां पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मीडिया को जानकारी देकर बताया कि मेरी नातिन 25 सितंबर को घर से कालेज चुरहट जा रही थी तभी उसे रास्ते में अमन तिवारी पिता पवन तिवारी मिले और जवरन घसीटते हुए मोटर साइकिल में बैठकर उसे अगवा करके भोपाल ले गए और अपने मित्र रिश्तेदार के भोपाल स्थित मकान में उसके साथ दो-तीन दिनों तक दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर दबाव बनाया और उसे धमकी दी की किसी को बताना मत पीड़ित नाबालिक फरियादी के बाबा ने आगे बताया कि मेरे द्वारा पुलिस चौकी सेमरिया में नातिन के गुम होने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर कार्यवाही नहीं की गई है हमे न्याय चाहिए आरोपी पर कार्यवाही होनी चाहिए।इस घटना के पीड़ितों ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की फिर से जांच कर कर न्याय देने की बात कही है।

News TOP Footer