विधानसभा निर्वाचन में 10 लाख 26 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार 04 अक्टूबर को कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की कापी तथा फोटोरहित मतदाता सूची की साफ्ट कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण गतिविधियों के कारण जिले के जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो में सुधार हुआ है। जेंडर रेशियो 915.23 से बढ़कर 927.77 तथा ईपी रेशियो 57.54 से बढ़कर 60.43 हो गया है। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण गतिविधि के दौरान 58382 नवीन नाम जोड़े गए हैं। इसके साथ ही 14599 नाम विलोपित और 18170 में संशोधन किया गया है। इस प्रकार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1207 मतदान केंद्रों में कुल 10 लाख 26 हजार 142 मतदाता आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करेंगे जिनमें 5 लाख 32 हजार 289 पुरुष मतदाता, 4 लाख 93 हजार 841 महिला मतदाता तथा 12 अन्य मतदाता हैं। द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण में विधानसभा चुरहट में 11914 नाम जोड़े, 5087 विलोपित तथा 7121 संशोधित किए गए हैं। सीधी में 14967 नाम जोड़े, 2709 विलोपित तथा 2711 संशोधित किए गए हैं। सिहावल में 13844 नाम जोड़े, 3092 विलोपित तथा 3561 संशोधित किए गए हैं। धौहनी में 17657 नाम जोड़े, 3711 विलोपित तथा 4777 संशोधित किए गए हैं।कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो जाएगी जिसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। इस दौरान संपत्ति विरूपण अधिनियम तथा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत सभी कार्यवाहियां प्रारंभ हो जाएंगी। एफएसटी, एसएसटी सहित अन्य निगरानी दलों द्वारा आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी भी प्रकार के राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संबंधित आरओ से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा।

News TOP Footer