जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह तथा कलेक्टर साकेत मालवीय ने 149 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया

0 481
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह तथा कलेक्टर साकेत मालवीय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जिले के तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सरई ग्राम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए सीधी जिले से 149 विशिष्ट नागरिकों का चयन कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए किया गया है। कामाख्या तीर्थ दर्शन हेतु शासन द्वारा बोर्डिंग स्टेशन सरई ग्राम रेलवे स्टेशन सरई जिला सिंगरौली को निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर सम्मान सहित सरई ग्राम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। जिले के 149 तीर्थयात्री 24 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक कामाख्या तीर्थ दर्शन की यात्रा में रहेंगे। उन्हें सीधी से विशेष बसों द्वारा सरई जिला सिंगरौली भेजा गया है। वहाँ से तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन से कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उनके साथ 3 अनुरक्षकों की टीम भी रवाना हुई हैए जो रास्ते में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सीधी धर्मेंद्र सिंह परिहारए अपर कलेक्टर राजेश शाहीए उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्माए तीर्थ यात्रियों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer