अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा का सीधी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

सीधी धर्मेंद : विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी में आयोजित जनाक्रोश सभा मे प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 18 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की जनता ने जो पीड़ा झेली है वह कभी अंग्रेजी हुकूमत में भी नही देखी गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था लेकिन भाजपा के लोगों को सत्ता के बिना एक वर्ष रहना भी मुश्किल हो गया परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार के सहयोग और करोड़ो करोड़ रुपये खर्च करके एक चुनी हुई सरकार को गिराकर लोकतंत्र का कत्ल कर दिया इससे पहले अजय सिंह की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा के सीधी शहर में पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रोड शो में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ एवं पूजा पार्क में ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा के शासन काल के 18 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश बर्बाद और बदहाल हो गया। बेरोजगारी महिला उत्पीड़न आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश पहले स्थान पर है पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है प्रदेश में 50% कमीशन वाली सरकार है बिना कमीशन के किसी का कोई काम नहीं होता मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में डूबा जा रहा हैद्य प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से परेशान है पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का युवा प्रदेश की महिलाएं प्रदेश का कर्मचारी प्रदेश का जनण्जन भाजपा सरकार से आक्रोशित है जन आक्रोश में उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी के महासचिव प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है प्रदेश में जहां जहा जन आक्रोश से यात्रा जा रही है उसे जनता का भारी समर्थन मिल रहा है प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और मुक्ति चाहती है मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला हैद्य बिना कमीशन के आम जनता का काम नहीं हो रहा उन्होंने आगे कहा कि सीधी जिले में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी है और यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है जिले की जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है आने वाले चुनावों में जिले की चारों विधानसभा कांग्रेस जीतेगी। जन आक्रोश सभा में कांग्रेस पदाधिकारी युवा पदाधिकारी महिला पदाधिकारी एनएसयूआई पदाधिकारी और भारी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।
