जन आशीर्वाद यात्रा शिवराज सिंह की बिदाई यात्रा है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 559
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जन आक्रोश यात्रा के तीसरे दिन कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मध्यप्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है| जनता पिछले अठारह साल से शिवराजसिंह की घोषणाओं से परेशान हो चुकी है| उनका नाम घोषणावीर चौहान पड़ गया है| वे कितनी भी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल लें लेकिन जनता में इतना आक्रोश है कि वह चुनाव में शिवराज की बिदाई यात्रा निकाल देगी| उन्होंने कहा कि विन्ध्य के प्रति मुख्यमंत्री की नियत कभी साफ़ नहीं रही| कोई भी घोषणा पूरी नही हुई मउगंज में अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर न केवल मउगंज बल्कि पूरे विन्ध्य के साथ न्याय किया जाएगा| यहाँ की पहचान अलग से मध्यप्रदेश की राजनीति में रहेगी| उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह कुछ भी कर लें, सरकारी खजाना लुटाकर चाहे गैस सिलेंडर कम कीमत पर दें, चाहे लाड़ली बहना योजना चलायें लेकिन अब जनता नहीं ठगायेगी| जैसे ही उन्हें लगा कि सरकार जाने वाली है तो वे लाड़ली बहना योजना ले आये| मध्यप्रदेश की जनता उनसे पूछ रही है कि चुनाव के समय आपको लाड़ली बहना क्यों याद आ रही है, 18 सालों तक कहाँ थे| पहले कभी नहीं पूछा कि पहनने को धोती है या नहीं, खाने को अनाज है या नहीं| उन्होंने कहा कि कुपोषण की बात हो तो मध्यप्रदेश नम्बर वन पर है| आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार में भी मध्यप्रदेश पहले नम्बर पर है| प्रदेश का पूरा खजाना खाली है| लगभग सवा तीन लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश पर है। रीवा से आरम्भ हुई जन आक्रोश यात्रा आज तीसरे दिन रीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लौआ से आरम्भ हुई यहाँ से यात्रा सगरा इटौरा होते हुए सिरमौर क्षेत्र के बैकुंठपुर पहुंची| यहाँ पर सभा करने के बाद यात्रा मनगवां विधानसभा क्षेत्र के लालगाँव पहुंची|

News TOP Footer