सीधी थाना कमर्जी पुलिस ने किया दोहरी अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा

0 700
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने तत्परता एवं त्वरित प्रभावी कार्यवाही से 24 घंटे के अंदर दोहरी अंधी हत्या का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया की राजेंद्र साकेत पिता रामलाल साकेत निवासी ग्राम बरिगवां ने सूचना दिया कि दिनांक 18/09/023 को घर मे मेरी मां बसंती साकेत एवं पिता रामलाल साकेत थे जो रात मे घर मे सो रहे थे दिनांक 19.09.23 के सुबह 10.00 बजे के लगभग उनके घऱ जाकर देखा तो पिता रामलाल साकेत उम्र 58 साल एवं मां बसंती साकेत घऱ के अंदर एक खटिया मे खून से लतपथ पडे हुए थे औऱ खटिया के नीचे सिर तरफ जमीन में काफी खून फैला हुआ था तब नजदीक जाकर देखा तो मेरे माता पिता मृत हालत मे थे, पिता रामलाल के दाहिने कनपटी में धारदार हथियार की गम्भीर चोट लगी हुई थी एवं मां बसंती साकेत के गले में बायें तरफ गला, कंधा में धारदार हथियार की गम्भीर चोटे लगी हुये थे, मेरे माता पिता को कोई अज्ञात व्यक्ति घर के अन्दर घुसकर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा मामले की विवेचना और अज्ञात आरोपियो की पतासाजी धरपकड़ हेतु अनुविभागीय अधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी अनुविभाग चुरहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कमर्जी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विवेचना में मामूर शुदा मुखविरों से प्राप्त सूचना से ज्ञात हुआ कि मृतक रामलाल साकेत का उसके छोटे भाई रामदास साकेत के साथ जमीन संबंधी विवाद है जो बनारस में रहता है तथा उसका एक लडका धनंजय साकेत मृतक के घर के पास ग्राम बरिगवा में रहता है जो आये दिन जमीन को लेकर मृतक रामलाल साकेत को जान से मारने की धमकी देता था उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए संदेही धनंजय साकेत पिता रामदास साकेत निवासी बरिगवां को दस्तयाव कर सूक्ष्मता से पूंछतांछ किया गया जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दिनांक 18-19.09.23 की दरम्यानी रात 12.30 बजे के लगभग अपने साला का लडका रोहित पिता अनिल कुमार साकेत उम्र 19 साल निवासी कोटिगांव थाना रामपुर जिला जौनपुर उ0प्र0 एवं अपनी मौसी का लडका शिवम साकेत पिता सौखीलाल साकेत उम्र 19 साल निवासी डेरा थाना कमर्जी के साथ मिलकर अपने बडे बावू रामलाल साकेत एवं बडी मां बसंती साकेत को उनके घऱ मे सोते समय रात 12.30 बजे जाकर कुल्हाडी से सिर मे मारकर दोनो की हत्या कर देना वताये एवं घटना उपरांत कुल्हाडी घऱ के पास छुपा देना बताये जो आरोपियान के बताये अनुसार पेश करने पर आलाजरव कुल्हाडी जप्त किया गया एवं आरोपियान 01- धनंजय साकेत पिता रामदास साकेत उम्र 31 साल निवासी बरिगवां थाना कमर्जी ,02 – रोहित पिता अनिल कुमार साकेत उम्र 19 साल निवासी कोटिगांव थाना रामपुर नैकिन जिला जौनपुर उ0प्र0, 03- शिवम साकेत पिता सौखीलाल साकेत उम्र 19 साल निवासी डेरा थाना कमर्जी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

News TOP Footer