भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है मप्र में कहा छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस के रूट चार्ट क्रमांक 3 की जन आक्रोश यात्रा प्रभारी विधायक श्री कमलेश्वर पटेल ने सभी के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ ‘जनाक्रोश यात्रा’ निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश एवं जुनून देखने को मिला। जन आक्रोश रैली के दूसरे दिन सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बघोर से प्रवेश कर सिहावल, लिलवार, अतरैला, अमिलिया होते हुए बहरी से कर्थुआ की ओर रवाना हुई। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने सिहावल के हनुमान मंदिर में भगवान पूजा-अर्चना कर जनता की खुशहाली की कामना की। जन आक्रोश रैली में शामिल छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है,इसका जनता की सेवा से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी सर्वहारा वर्ग की पार्टी है श्रीमती सोनिया गांधी,श्री राहुल गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी जो वादे करती है उसको पूर्ण भी करती है। श्री लखमा ने आगे कहा कि सिहावल विधान सभा क्षेत्र के निवासी सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें इतना सहज व सरल कांग्रेस विधायक मिला है।उन्होंने कहा कि हम श्री कमलेश्वर पटेल को पिछले कई वर्षों से जानते हैं, वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी भी रहे हैं। कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व जनता की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य है। वे अपने पूज्य पिताजी के बताए रास्ते पर चलकर जन-जन की सेवा में संलग्न है। ऐसे जनप्रतिनिधि मिलना बहुत मुश्किल की बात है। उपस्थित कार्यकर्ताओं से उन्होंने अनुरोध किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें और अधिक बहुमत से भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजें। श्री कमलेश्वर पटेल राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता हैं उनकी जिम्मेदारियां बढ़ने से कार्यकर्ताओं को स्वयं कमलेश्वर पटेल बनकर भाजपा के कुशासन से लड़ना होगा। मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्षों से भाजपा सरकार के राज में अन्याय ,अत्याचार एवं भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है। इस अनाचार एवं अत्याचार से मुक्ति के लिए आगामी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत से जिताने का आग्रह किया।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी श्री ज्ञान सिंह,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री अंबिकेश पांडे, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्रीमान सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल श्री श्री शारदा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
