पूजा पार्क श्री गणेश मंदिर में कई हजार लोगो ने खाया भंडारे का प्रसाद

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के पूजा पार्क में बिगत 23 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश के मंदिर में भोला प्रसाद जी गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी के एक दिवस पूर्व अखंड रामचरितमानस का गायन किया गया,पूजा पार्क सीधी मे गणेश उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर 18 सितम्बर को अखंड ज्योति अगरबत्ती मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सीधी साकेत मालवीय जी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी चंद्रमोहन गुप्ता जी वा समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी भोला प्रसाद गुप्ता के कर कमलो द्वारा प्रज्जवलित की गई. इस अवसर पर कंपनी के वितरक राजेश गुप्ता जी (पप्पू) वा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम कंपनी के वितरक राजेश गुप्ता जी वा उनके पूरे परिवार के द्वारा प्रति वर्ष बहुत ही व्यापक स्तर मे किया जाता है अनवरत 2 दिन तक भंडारे का आयोजन रहता है पूरे जिले के लोग भंडारे मे सामिल होते हैं।19 सितंबर को रामचरितमानस का समापन हवन पूजन के साथ किया गया। हवन पूजन के बाद देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सीधी जिले और आसपास के अनेक गांवों के कई हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला धोहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान महामंत्री नवीन सिंह कांग्रेस नेता कमल कामदार सहित अनगिनत गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस विशाल भंडारे को संपन्न करने के लिए कई सैकड़ा खानसामा और कई सैकड़ा वॉलिंटियर ने अपनी सेवाएं दी आयोजन समिति के मुखिया भोला प्रसाद गुप्ता ने भंडारे के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
