जिले में कांग्रेस ने ली जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक जगह जगह होगा भव्य स्वागत

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में 7 रूटो से 3 अक्टूबर तक जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्राएं 19 सितंबर से शुरू हो रही हैं जो प्रदेश के विभिन्न 7 रूटों पर करीब 12000 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी। 22 सितंबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और 19 सितंबर को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा सीधी जिले में प्रवेश करेगी जिसके भव्य स्वागत एवं आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। जिसमें यात्रा के भव्य स्वागत एवं जनसभा के आयोजन पर कांग्रेसजनों से विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई सभी कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारी को अलग-अलग जवाबदारी सौंप कर यात्रा और जनसभा में अपनी भूमिका का निर्वहन करने को कहा गया। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र से दो यात्राएं 19 सितंबर से प्रारंभ हो रही हैं पहली यात्रा रीवा जिले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई एवं दूसरी यात्रा सिंगरौली जिले से पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में निकलेगी सीधी जिले में यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा दिनांक 22 सितंबर को यात्रा मोहनिया टनल से सीधी जिले में शाम 6:00 बजे प्रवेश करेगी।
