सिहावल विधानसभा क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायत को किया गया पेयजल टैंकर का वितरण

सीधी धर्मेंद : सिहावल विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत के हर गांव में पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके लिए हरसंभव प्रयास लगातार कर रहे है। क्षेत्र के हर ग्राम और मजरों में सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। ये बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने देवसर में टैंकर वितरण समारोह में कहीं। विधायक श्री पटेल ने सिहावल विधानसभा क्षेत्र के देवसर ब्लाक की 31 ग्राम पंचायतों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत करीब 52 लाख रूपए की लागत के 31 पेयजल टैंकरों के वितरण कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। विधायक श्री पटेल ने कहा कि ये पेयजल टैंकर ग्रामीणों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाए गए है। इनके माध्यम से ग्रामीणों को सहजता से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहा कि विधायक श्री पटेल द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 31 पेयजल टैंकरों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम सहित सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी इन टैंकरों के माध्यम से पेयजल की उपलधता सहजता से होगी।
