पेशी करने आए आदिवासी युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा गया

0 228
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में आदिवासियों का शोषण और उनके साथ मारपीट सहित अन्य घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है आए दिन आदिवासियों के ऊपर जुल्म करने की घटनाएं सामने आ रही है 14 सितंबर को एक बार फिर से जिला मुख्यालय में पेशी करने आए गाँधी ग्राम निवासी आदिवासी युवक को दो आरोपी उठा ले गए और उसको जमोड़ी थाने के अंतर्गत एक तालाब में ले जाकर जमकर बेरहमी से मारपीट कर दी इस मारपीट में आदिवासी युवक का हाथ टूट गया है और उसे गंभीर चोटें आई है मारपीट के बाद और आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गए इसके बाद पीड़ित को लोगों ने लाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया और अस्पताल चौकी को मामले की सूचना दी गई मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से मामले की जानकारी चाहि तो उसने बताया कि उसका पंडखुड़ी गांव के दो युवकों से विवाद था जिसका मामला न्यायालय में था और वह पेशी करने आया था लेकिन आरोपी युवक उसे उठाकर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की पीड़ित ने बताया कि उसके साथ उसका चाचा का लड़का भी था जिसके साथ भी मारपीट की गई और वह डरकर भाग गया। इस घटना के बाद पीडित आदिवासी युवक और उसका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है फिलहाल मामले की जानकारी अभी अस्पताल चौकी में है प्रकरण कायम नहीं हुआ था अब देखना है पुलिस इस मामले में पीड़ित युवक को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्यवाही करती है।

News TOP Footer