आर्या काॅलेज में हुआ विधिक जागरूकता शिविर सह चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

0 96
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार 14.09.2023 को आर्या काॅलेज सीधी में विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविर सह चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कविता दीप खरे ने छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस के संबंध में जानकारी दी तथा हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया तथा पीड़ित प्रतिकर योजनाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई। शिविर में श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी, आर्या कालेज के प्राचार्य श्री अजीत वर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिका सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

News TOP Footer