जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज होगी पूजा पार्क में विशाल आम सभा

सीधी धर्मेंद : जन आशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को मोहनिया टनल से सीधी में प्रवेश करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला, यात्रा के प्रभारी सांसद गणेश सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। आज दिनांक 10 सितंबर को प्राप्त है 9 बजे स्थानीय पूजा पार्क में विशाल आम सभा को अतिथि संबोधित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने सभी मीडिया बंधुओं का यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण देते हुए कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार है। आम व्यक्ति के जीवन स्तर उठाने वाली सरकार है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हम चुनाव के पूर्व अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति जनता का आभार व्यापित करते हुए आशीर्वाद की आकांक्षा के साथ प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। पत्रकार वार्ता में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
