सीधी के पूजा पार्क से हुआ विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : 10 सितम्बर को सीधी शहर के पूजा पार्क में विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के सीधी जिले की यात्रा का शुभारंभ हुआ सीधी शहर के पूजा पार्क में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का वहा पर मौजूद दो से तीन सैकड़ा लोगो ने स्वगत किया जिसमे आम जनता कम पार्टी के कार्यतकर्ता और समूह की महिलाए शामिल थी। पूजा पार्क में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें सेवा, सुशासन, स्वराज और गरीब कल्याण के लिए भाजपा समर्पित हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की दर्जनों योजनाएं लोगों का जीवन स्तर उठा रही हैं। गरीब कल्याण और अंत्योदय के साथ-साथ भाजपा की सरकारें भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित हैं, लेकिन इस संकल्प को पूरा करने के लिए आपका आशीर्वाद जरूरी है। सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीधी जिले में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। काली काली सडकें, नल जल योजना के अंतर्गत टोटी वाले नल से शुद्ध पेयजल, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, युवाओं के लिए रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य हर तरफ दिखाई दे रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा आज आपके बीच आशीर्वाद लेने पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास किया हैं, और हर वर्ग समुदाय जाति के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। इसी का परिणाम है कि आज हर वर्ग खुशहाल है और सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। जन अशीर्वाद यात्रा रविवार को सीधी के पूजा पार्क से विशाल जुलूस के साथ काफिले के रूप में कुचवाही, कुवरी के लिए रवाना हुई। रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर में शानदार स्वागत किया गया।
