तीन अलग अलग मामलो में पुलिस ने कैसे जप्त किया 1 लाख 73 हजार रुपये की शराब

0 202
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन थाना प्रभारी बहरी निरी रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरी शेषमणि मिश्रा व थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व मे जमोड़ी, बहरी व खड्डी पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओ को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया की थाना जमोड़ी ने मुखबिर के बताएं स्थान पर रेड कार्रवाई की गई तो घर के सामने एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश कोरी पिता श्यामलाल कोरी उम्र 40 साल निवासी बैरिहा पश्चिम थाना जमोड़ी का होना बताया जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर उसकी तालासी ली गई जो उसके पास से चार नग प्लास्टिक के डिब्बे में 15-15 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती लगभग 14 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। दूसरी कार्यवाही में थाना बहरी पुलिस ने मुखबिर के बताएं स्थान पर रेड कार्यवाही की गई तो घर में एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश जायसवाल पिता तेज प्रसाद जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बहरी थाना बहरी का होना बताया जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर उसके घर से कुछ दूर बने बाथरूम की तालासी ली गई जो जो बाथरूम से 9 नग खाकी के डिब्बे मिले जिन्हें खोल कर देखा गया जिसमें 6 पेटियों में देसी प्लेन मदिरा, दो पेटी में पावर कंपनी की बियर कैन एवं एक पेटी ऑफिसर चॉइस कुल 84 लीटर कीमती लगभग 35 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। एक अन्य कार्यवाही में चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने मुखबिर के बताएं स्थान बजरंग गढ़ पुलिया के पास रुक कर इंतजार करने लगे जो सामने से एक मोटर सायकल आती दिखाई दी जिसे हमराह स्टॉफ की मदत से घराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः अभिषेक कंजर पिता भोपाल कंजर उम्र 22 वर्ष, संजय बैग पिता जग्गू बैगा उम्र 29 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चुवाही थाना मझौली जिला सीधी का होना बताये जिनके मोटर सायकल में रखी बोरियो की तालासी ली गई जो उसके पास से 7 पेटी में कुल 63 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती लगभग 26 हजार जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपी से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 63 लीटर देसी प्लेन मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 1 लाख जप्त कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

News TOP Footer