निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता से करें निर्वहन कहा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने

सीधी धर्मेंद : उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश शर्मा द्वारा नोडल अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों से जुड़े निर्देशों से अवगत होते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही उनके साथ संलग्न अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं। बैठक में मास्टर ट्रेनर डॉ अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के विषय में अवगत कराया गया। बैठक में संबंधित नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
