जिले में खिलेगा कमल पत्रकार बार्ता में कहा प्रवासी बीजेपी विधायक पियूष रंजन ने

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश से आए चार विधायक चुरहट में कानपुर एमएलसी अरुण पाठक, धौहनी में बनारस कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सीधी में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद और सिहावल विधानसभा में लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा ने आज चुरहट, टिकरी, सीधी और देवसर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से रूबरू हुए और प्रवास के अनुभवों को साझा किया। सीधी विधानसभा की पत्रकार वार्ता स्थानीय सर्किट हाउस में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्री निषाद ने कहा कि सीधी जिले की चारों विधानसभा में कमल खेलने को तैयार है। हमने 7 दिनों तक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह के कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात सहित सैकड़ो की संख्या में जन सामान्य से मुलाकात कर, पार्टी के गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से रूबरू हुआ। विधायक श्री निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। लगातार शिवराज सिंह जनता द्वारा चुनकर मुख्यमंत्री बनते आ रहे हैं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे जाने पर विधायक श्री निषाद ने कहा कि मैं प्रत्याशी का निर्धारण करने के लिए नहीं आया हूं, किंतु इतना अवश्य कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह दोनों ही कमल का निशान है।
