रक्षाबंधन पर बहनो ने बाँधी अपने भाई की कलाई पर राखी भाइयो ने दिया बहन की रक्षा का वचन

सीधी धर्मेंद : रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म का ऐसा त्योहार है जिसे भाई.बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है उस दिन भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर एक रक्षा सूत्र बांधती हैं मिठाई खिलाती हैं और भाई की आरती उतारती हैं 30 अगस्त को पूरे देश के साथ सीधी जिले में भी भाई.बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया राखी के मौके पर घर.घर में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार दिए सीधी जिले में राखी के त्यौहार में लेकर बाजार तरह.तरह की रंग बिरंगी रियो से सजा हुआ दिखाई दिया राखी के एक दिन पूर्व से ही बहनों ने बाजारों में पहुंचकर भाइयों के लिए अपनी मनपसंद राखी खरीदी दुकानदारों ने भी राखी के त्यौहार के महत्व को देखते हुए तरह.तरह की राखी की वैरायटी उपलब्ध कराई थी जिनकी जमकर खरीदारी हुई।
