नाबालिक युवती के साथ छह दरिंदों ने गैंगरेप किया बहरी थाना क्षेत्र की है घटना

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र से गैंगरेप की एक सनसनी खेत घटना सामने आई है जिसमें अपने रिश्ते के जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही एक नाबालिक युवती के साथ छह दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप किया। नाग पंचमी के दिन जिले को शर्मसार कर देने वाली यह घटना घटित की गई। बताया गया कि 21 अगस्त को अमिलिया थाना अंतर्गत गांव से लगभग 17 वर्षी नाबालिक लौआ देवी मंदिर आई हुई थी वहां से रिश्ते के जीजा के साथ वह मोटरसाइकिल से अन्य रिश्तेदारी में कहीं जा रही थी जैसे ही उक्त युवती और उसका जीजा बहरी थाना अंतर्गत सोन नदी को पार करते हुए कुछ दूर पर पहुंच की गली में घात लगाए दरिंदों ने उन्हें रोक लिया और रिश्ते के जीजा के साथ मारपीट की फिर उसके बाद नाबालिक युवती के साथ नदी के किनारे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और गाली गलौज करते हुए पीड़िता को धमकी दी की यदि मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। घटना के बाद 24 अगस्त को नाबालिक पीड़ित अपने परिजनों के साथ बहरी थाना पहुंची जहां पर उसने लिखित आवेदन दिया कि मेरे साथ गैंगरेप घटना को अंजाम दिया गया है मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी बाहरी रीता त्रिपाठी ने मामले को पंजीबद्ध किया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 363 366 ए 376 दी 294 323 506 आईपीसी 5/ 6 पासको एक्ट के तहत बहरी थाना में पंजीबद्ध किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने मीडिया को बताया है कि गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आगे अभी जांच पड़ताल अन्य कार्यवाही जारी है।
