इंदौर में एनएसयूआई पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने फूका सीएम का पुतला

सीधी धर्मेंद : विगत दिवस इंदौर में छात्र समस्याओं को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठी चार्ज किया गया था जिसमें एनएसयूआई के दो दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे एनएसयू आई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में 25 अगस्त को NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कन्हैया कुमार जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी ,मप्र NSUI प्रभारी नितिश गौड़ जी एवं मध्य प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे के निर्देश अनुसार सीधी एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह के आव्हान पर इंदौर में NSUI कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में एनएसयूआई सीधी के द्वारा शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व एन एसयूआई सीधी के द्वारा कालेज परिसर के बहार नारेबाजी की गई। नारेबाजी के बाद एनएसयूआई सीधी के द्वारा पुतला दहन किया गया। इस दौरान सुधाकर सिंह, डेविड सिंह, मोहित यादव, सागर मिश्रा, राज सिंह,रविशंकर त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, मौजूद रहे। पुतला दहन के बाद मौजूद एनएसयूआई सीधी के पदाधिकारी और सीधी एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मिडिया को पुतला दहन के वजह की जानकारी दी।
