सीधी जिले में लगातार चौथे दिन प्रवासी बीजेपी विधायकों का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : उत्तर प्रदेश बीजेपी से आए चारों प्रवासी विधायक चुरहट में कानपुर एमएलसी अरुण पाठकए धौहनी में बनारस कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तवए सीधी में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद और सिहावल विधानसभा में लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा का लगातार चौथे दिन जनसंपर्क अभियान जारी रहा।धौहनी विधानसभा के मड़वास मंडल में बनारस कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में जीत का मंत्र दिया। विधायक श्रीवास्तव ने स्थानीय विधायक कुंवर सिंह टेकामए प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह सभी भारत के लिए वरदान है। अध्यक्षीय उदबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा की तैयारी कर चुका है। इस तैयारी के दम पर हम जिले की चारों विधानसभाओं को जीत रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे ने बताया कि प्रवासी विधायक चारों विधानसभा में जी तोड़कर मेहनत कर रहे हैं और सरकार और पार्टी की गतिविधियों के प्रति जनता में उत्साह का वातावरण तैयार कर रहे हैं।

News TOP Footer