स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सद्भावना रैली का हुआ आयोजन

0 277
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ को रवाना किया। दौड़ में जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों -कर्मचारियों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer