कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह शान से तिरंगे लहरा रहे हैं। लोग अपने घरों के साथ कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में भी उत्साह से तिरंगे लगा रहे हैं। सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामपंचायतों को तिरंगे से सजाया गया है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में तिरंगा शान से लहरा रहा है। जिले के गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने घरों में भी गौरव के प्रतीक तिरंगे को फहराया। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय और कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत कलेक्टर श्री मालवीय ने ऑपरेशन विजय कारगिल में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीद श्री बृजभूषण तिवारी के सीधी शहर में स्थित निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत ध्वजारोहण भी किया गया।

News TOP Footer