विवेकानंद मूक बधिर विकलांग आश्रम के बच्चों के बीच मनाया पोती का पहला जन्म दिन

सीधी धर्मेंद : आजकल के दौर में जन्मदिन की खुशी मनाने का लोगों का अपना अलग-अलग तरीका रहता है कोई अपने घर के लोगों के बीच में कोई अपने दोस्तों के बीच में कोई अपने विभाग के लोगों के साथ कोई अपनी फैक्ट्री कंपनी के लोगों के साथ कोई अपने पड़ोसियों के साथ मनाता है लेकिन कुछ लोग जन्मदिन इस तरह से मनाते हैं कि वह अपने से ज्यादा दूसरों के लिए भी खुशी का माध्यम बन जाता कुछ ऐसा ही जन्मदिन मनाने का तरीका सामने आया है जिसमेंकेसरवानी वैश्य सभा के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता अपनी पोती वाची का पहला जन्मदिन एक अलग ही तरीके से मनाया उन्होंने अपने पोती का जन्मदिन विवेकानंद आश्रम के मूक बधिर विकलांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया नन्ही सी परी वाची के जन्मदिन पर शामिल होने पर विवेकानंद मूक बधिर विकलांग आश्रम के बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी केक काटने के दौरान विकलांग और मूक बधिर बच्चों ने अलग तरीके से हाथ हिला कर अपना पहला जन्मदिन मना रही वाची को अपनी शुभकामनाएं। बच्ची के जन्मदिन पर पोती का जन्मदिन मना रहे आयोजक भोला प्रसाद ने मूकबधिर विकलांग बच्चों के लिए भोजन नाश्ते के लिए शानदार व्यवस्था की थी इतना ही नहीं मूक बधिर विकलांग आश्रम के बच्चों के लिए गिफ्ट भी दिया जिससे मुंह बधिर और विकलांग बच्चों की खुशी और बढ़ गई भोला प्रसाद गुप्ता ने एमटीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि इन बच्चों को देखकर उनके मन में है भावना पैदा हुई कि वह अपनी पोती का जन्मदिन इन्हीं के बीच में मनाए इस मौके पर विवेकानंद विकलांग आश्रम के लोगों ने असम के बच्चों के साथ इस तरह का सुंदर कार्यक्रम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
