बिजली की समस्या को लेकर आदिवासी परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला

0 321
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उकसा निवासी कोल परिवार पर सुपेला गांव के करीब आधा दर्जन युवकों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है घटना के संबंध में बताया गया की संतोष कोल एवं रचित पटेल के बीच बिजली की समस्या को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी इसी बात को लेकर आरोपी रचित पटेल पहले तो वहां से चला गया फिर दो वाइक से अपने चार अन्य साथियों के साथ संतोष कोल के घर पहुंचा और हमला बोल दिया इस मारपीट की घटना में संतोष कोल शंकर कोल रामा कोल अजय कोल एक महिला पर कुल्हाड़ी वा डंडे से हमला किया गया जिसमें पीड़ितों को गंभीर चोट आई है मारपीट में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला अस्पताल सीधी भेज दिया गया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452 147 148 506 323 324 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

News TOP Footer